Samay Ranveer Controversy: समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया एडल्ट जोक विवाद में कूदे बागेश्वर धाम बाबा, बोले 'बिल्कुल माफ नहीं...'

Samay Ranveer Controversy: समय रैना (Samay Raina) और रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) एडल्ट जोक विवाद में बागेश्नवर धाम बाबा की एंट्री हो गई है। बागेश्वर धाम बाबा (Bageshwar Dham Baba) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को यूं ही माफ नहीं करना है। उन्होंने जो किया है, उसकी उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

Samay Ranveer Controversy: समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया एडल्ट जोक विवाद हर दिन नया रंग ले रहा है और मामले में हर दिन के साथ नए मोड़ आ रहे हैं। नेताओं और बॉलीवुड कलाकारों के बाद अब धार्मिक बाबाओं की भी इस मामले में एंट्री होती दिखाई दे रही है। ताजा खबर की मानें तो बागेश्वर धाम बाबा ने समय रणवीर एडल्ड जोक विवाद के बारे में बात करते हुए कहा है कि अगर कोई भी हिन्दू धर्म और संस्कृति पर निशाना साधेगा या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसे यूं ही माफ नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को ढंग से सबक सिखाया जाएगा ताकि भविष्य में ये लोग गलती न करें।

Ranveer Samay Controversy

बागेश्वर धाम बाबा के बयान मीडिया से बात करते हुए कहा, 'समय और रणवीर को सही पाठ पढ़ाया जाएगा। जो लोग भी सनातनी धर्म और सनातनी कल्चर का मजाक उड़ाएंगे उन्हें यूं ही नहीं जाने दिया जाएगा। मैं कहूंगा कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।'

End of Feed