वेब सीरीज

Samay Ranveer Controversy: पुलिस केस में फंसते ही फूट-फूटकर रोने लगे रणवीर अल्लाहबादिया, बोले- मेरी कारण सारा काम....

Samay Ranveer Controversy:रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों समय रैना की डार्क कॉमेडी शो में अपने जोक्स को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे है। आइए जानते है क्या है इस वीडियो का सच।

Image

Samay Ranveer Controversy

Samay Ranveer Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों समय रैना की डार्क कॉमेडी शो में अपने जोक्स को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर एक ऐसी बात पूछ ली थी, जिसके बाद लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं और खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे है। आइए जानते है क्या है इस वीडियो का सच।

इस वायरल वीडियो में रणवीर की आंखों से अंसू बहते जा रहे हैं और वो फूट-फूटकर रो रहे हैं। साथ ही अपनी बाते लोगों को बता रहे हैं। इस वायरल वीडियो में रणवीर बोल रहे हैं कि 'मैं बहुत गिल्टी फील कर रहा हूं। मैंने इस चीज से अपनी पूरी टीम को एक्सपोज कर दिया। मेरी कारण पूरा काम बंद हो गया। बता दें ये वीडियो पुराना है। रणवीर अल्लाहबादिया का ये वायरल वीडियो दरअसल साल 2021 का है, जो कि COVID-19 के समय का है। रणवीर ने कोविड के दौरान ये वीडियो पोस्ट किया था और पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने ये व्लॉग डाला था।

पुलिस ने किया तलब

वीडियो वायरल होने के बाद और ट्रोल होने के बाद इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी एपिसोड हटा दिए गए हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने 30 से 40 लोगों को तलब किया है, जिनमें रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, राखी सावंत, उर्फी जावेद, सिद्धांत चतुर्वेदी और अन्य शामिल हैं।

समय रैना ने शेयर किया पोस्ट

हाल ही में समय रैना ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा-"जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए बर्दाश्त से बाहर है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों को हंसाना था और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article