Apoorva Mukhija Death Threats: 'जैसा अपूर्वा के साथ हो रहा है किसी के साथ न हो' जान से मारने की धमकियों पर छलका दोस्त का दर्द

Apoorva Mukhija Death Threats: सोशल मीडिया पर अपूर्वा मुखीजा को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। कोई उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर रहा है तो कोई उन्हें मैसेज कर धमकी दे रहा है। इन सभी के बीच अपूर्वा की दोस्त रिदा ने पक्ष लेटे हुए लोगों को फटकार लगाई है।

Apoorva Mukhija Death Threats: इंडियाज गॉट लेटेन्ट से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जब से रणवीर इलाहाबादिया लोगों के निशाने पर आए हैं उसके बाद से ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) भी लोगों के निशाने पर है। अपूर्वा को शो में जाने के लिए धमकियां मिल रही है और लोग उनके साथ बुरा व्यवहार भी कर रहे हैं। अपूर्वा को लगातार सोशल मीडिया पर मैसेज किए जा रहे हैं और लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। अपूर्वा के इस हाल पर उनकी खास दोस्त रिदा थराना ने रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Apoorva Mukhija Death Threats

अपूर्वा मुखीजा को मिली जान से मारने की धमकी

End of Feed