India's Got Latent 2: 'कश्मीरी पंडितों का मजाक नहीं...'- Samay Raina-Sharon Verma पर भड़के BJP MLA

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 30, 2026, 01:25 PM IST

Samay Raina-Sharon Verma Controversy: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ का नया एपिसोड एक मजाक के चलते चर्चा में आ गया है। समय रैना और शेरोन वर्मा की बातचीत पर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं।

Samay Raina-Sharon Verma Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ (India's Got Latent 2) एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह शो में हुआ ऐसा मजाक है, जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। शो के एक एपिसोड में समय रैना और कॉमेडियन शेरोन वर्मा (Sharon Verma) के बीच बिहारी और कश्मीरी पहचान को लेकर मजेदार बातचीत हुई। शुरुआत में दोनों के बीच ये बातचीत सामान्य कॉमेडी का हिस्सा लगती है, लेकिन बाद में इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अब इसके लेकर बीजेपी के विधायक राम कदम (Ram Kadam) ने बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Samay Raina-Sharon Verma Controversy

विवाद पर आया विधायक का बयान (Netflix)

मजाक पर हुआ विवाद

समय ने शेरोन के बिहार से होने को लेकर मजाक किया था। इसके जवाब में शेरोन ने भी समय की कश्मीरी पहचान को लेकर पलटकर कमेंट कर दिया। इसके बाद दोनों की य नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इसे लेकर अपनी राय रखने लगे। IANS को दिए बयान में विधायक राम कदम ने कहा कि 'समाज में कुछ ताकतें जानबूझकर विवादित बातें कहती हैं सिर्फ प्रचार पाने के लिए। उनका मकसद सिर्फ मशहूर होना होता है। हमें समझना चाहिए कि सनातन हिंदू धर्म के देवताओं और कश्मीरी पंडितों को मजाक का विषय नहीं बनाया जा सकता। कोई जानबूझकर आपत्तिजनक बात करे और फिर माफी मांग ले, ऐसा नहीं चलेगा। इस बीच उन्हें पूरे देश में पब्लिसिटी मिल जाती है जो वो चाहते थे।'

End of Feed