'सैयारा' की अनीत पड्डा अब ओटीटी पर मचाएंगी धमाल, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

Aneet Padda New Project: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा इन दिनों अपनी फिल्म सैयारा की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। अनीत पड्डा ने इस मूवी में शानदार एक्टिंग की है। फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच अनीत पड्डा को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो अब ओटीटी पर धमाल मचाने वाली हैं।

Aneet Padda New Project: बॉलीवुड अदाकारा अनीत पड्डा को आज पूरा देश जानने लगा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से अनीत ने अपने करियर की शुरुआत की। इस मूवी में अनीत पड्डा ने जबरदस्त एक्टिंग की है। अनीत और अहान पांडे की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले है। इस बीच अनीत पड्डा को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि अनीत अब ओटीटी वर्ल्ड में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं।

aneetp

pic source-google

इस वेब सीरीज में नजर आएंगी सैयारा की अनीत पड्डा

मोहित सूरी की हालिया रिलीज 'सैयारा' से रातों-रात फेमस हुईं अनीत पड्डा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनको लेकर ये कहा जा रहा है कि वो अब एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर न्याय नाम की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज में दिखेंगे, जो असल रियल स्टोरी पर बेस्ड होगी। पिछले साल शूट हुई ये सीरीज जल्द किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। इसमें फातिमा पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी। वहीं अनीत एक 17 साल की लड़की का रोल कर रही हैं, जो एक बड़े आध्यात्मिक गुरु से यौन शोषण के बाद इंसाफ मांगती है।

End of Feed