Rise and Fall Update: अशनीर ग्रोवर का इस समय घर-घर देखा जा रहा रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' काफी ट्रेंडिंग पर है। सोशल मीडिया पर फैंस आए दिन इस शो की अपडेट के लिए नजरें गड़ाएं रखते हैं। अमेज़न प्राइम का ये शो अन्य रियलिटी शो से थोड़ा हटकर है जिसके चलते जनता इसे देखना पसंद कर रही है। शो में बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया के क्यू बड़े चेहरे नजर आए। जैसा कि आपको मालूम है इस शो में भी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई जिसके बाद गेम का रुख बदल गया। शो में पहले ही आकार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को ऐसी पावर मिली जिसके पूरा एक झटके में गेम पलट डाला।
Image Source: Amazon Prime
ये भी पढ़े: Rise and Fall: आदित्य नारायण ने की हदें पार तो बच्चों की तरह रोने लगे किकू शारदा, हुई गंदी लड़ाई
शो 'राइज एंड फॉल' (Rise and Fall) में भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा रानी (Manisha Rani) ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन एंट्री मारी। मनीषा ने शो में पवन सिंह की जगह लेते हुए घर में कदम रखा। एंट्री होते ही मेकर्स ने मनीषा रानी को एक पावर दी कि वो किसी एक बेसमेंट वर्क का राइज़ और एक रूलर का फॉल तय करेंगी। ऐसे में रुमर्स हैं कि मनीषा रानी ने बेसमेंट से आरुष भोला को पेंट हाउस में राइज़ किया तो धनश्री वर्मा को बेसमेंट में भेज दिया। इस फैसले के बाद मनीषा को सीधा पेंट हाउस में भेज दिया गया क्यूंकी वो एक स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट्स बनकर उभरी। मनीषा के इस चॉइस को देख सभी हैरान है। भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा रानी के इस फैसले से पूरा गेम तहस नहस हो गया और अन्य कंटेस्टेंट्स की प्लानिंग प्लाटिंग फेल हो गईं। हालांकि देखना दिलचास होने वाला है कि आखिरकार मनीषा रानी इस गेम में अपना दम दिखा पाएंगी या नहीं।
'राइज एंड फॉल' से पहले मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 2' की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इस शो में अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, आदित्य नारायण, किकू शारदा , कुब्रा सैत जैसे कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। सलमान की ही तरह अशनीर ग्रोवर भी कंटेस्टेंट की हेकड़ी निकालने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अशनीर का गुस्सा भी कंटेस्टेंट पर फूटता है और उन्हे सही दिशा भी दिखाता है।
