वेब सीरीज

Thamma OTT Release: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'थामा', रिलीज से पहले सामने आया नाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 29, 2025, 01:24 PM IST

Thamma OTT Release: अयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म थम्मा (Thamma) थिएट्रिकल रिलीज के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद अयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे।

Image

Image Source: IMDb

Thamma OTT Release: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थामा (Thamma) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म थामा की रिलीज से पहले एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म थामा का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म के इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। इन सब के बाद अब अयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म थामा किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है इसका खुलासा हो गया है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'थामा'

अयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म थामा के धांसू ट्रेलर के बाद अब मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी इसका भी खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा थिएट्रिकल रिलीज के बाद अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा अगले महीने यानी 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के कुछ हफ्ते बाद ये मूवी ओटीटी पर दस्तक देगी।

पहली बार साथ नजर आएंगे अयुष्मान-रश्मिका

आदित्य सरपोतदार (Aditya Sarpotdar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म थामा में अयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। 'थामा' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इस मूवी में अयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui), परेश रावल (Paresh Rawal), फैसल मलिक (Faisal Malik), सत्यराज (Sathyaraj), रचित सिंह (Rachit Singh), गीता अग्रवाल (Geeta Aggarwal), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) स्पेशल अपीयरेंस में हैं। अयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article