Rise and Fall: धनश्री और आकृति के साथ पवन सिंह ने मचाया धमाल, गदगद हुए फैंस

Rise and Fall: राइज एंड फॉल का ग्रैंड फिनाले बेहद ही खास होने वाला है। शो के फिनाले में पवन सिंह बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इस बीच एक वीडयो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सुपरस्टार पवन सिंह, आकृति नेगी और धनाश्री वर्मा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

Rise and Fall Finale: रियलिटी शो राइज एंड फॉल को सभी लोगों ने काफी प्यार दिया है। अब इस शो को उसका विनर मिलने वाला है। राइज एंड फॉल का 17 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले हैं। सभी लोग फिनाले की तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं। मेकर्स फिनाले को बेहद खास बनाना चाहते हैं इसलिए शो के आखिरी दिन पवन सिंह को बुलाया गया है। राइज और फॉल का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इसमें पवन सिंह, धनश्री और आकृति नेगी के साथ धमाल मचा रहे हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

rise and fall update (2)

pic credit- mx player/prime video

पवन सिंह का तगड़ा डांस

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बतौर कंटेस्टेंट राइज एंड फॉल में शामिल हुए थे। शो में उन्होंने जमकर गर्दा उड़ाया। उनके वजह से शो को काफी अच्छी टीआरपी मिली। उस समय तो राइज एंड फॉल को लोग बिग बॉस से ज्यादा प्यार दे रहे थे। फिर बाद में पता चला कि पवन सिंह शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। बिहार चुनाव की वजह से पवन सिंह ने शो को छोड़ दिया। अब फिनाले पर एक बार फिर से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह धमाल मचाते नजर आएंगे। लेटेस्ट प्रोमो में पवन सिंह, धनश्री और आकृति नेगी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह को देखकर सभी कंटेस्टेंट गदगद हो गए हैं। शो के प्रोमो की शुरूआत ही पवन सिंह के उसी वायरल डायलॉग से हुई है, जिसमें पवन सिंह कहते हैं कि, तुम पांच घंटा चिल्लाओगे तब भी कुछ नहीं होगा और 30 सेकंड चुप रहकर भी पवन सिंह टीवी पर दिखेगा। फिनाले में आकर पवन सिंह ने ऐसा रंग जमाया है कि हर कोई बस देखता ही रह गया है।

End of Feed