Shahid Kapoor's Fees for Farzi 2: शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर फैन्स के बीच अलग पहचान बनाई है। 'कबीर सिंह' की धांसू सफलता के बाद से ही बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े डायरेक्टर शाहिद कपूर के साथ काम करने को बेताब नजर आए। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी। लेटेस्ट जानकारी की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों दिनेश विजान के बैनर तले बन रही फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी के शूटिंग सेट से कई पिक्स और वीडियोज ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। 'कॉकटेल 2' के साथ-साथ अब शाहिद कपूर ने ओटीटीट सीरीज 'फर्जी 2' की शूटिंग को भी शुरू कर दिया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर ने वेब सीरीज 'फर्जी 2' की शूटिंग शुरू करने की सभी तैयारियां कर ली हैं। बताया जा रहा है कि 'फर्जी 2' की तैयारी मेकर्स अगले साल जनवरी से शुरू कर देंगे। पोर्टल से सूत्रे के अनुसार यह सीरीज इस समय राइटिंग स्टेज में है। राज एंड डीके भी अमेजन प्राइम के साथ इस मूवी को जल्द से जल्द स्टार्ट करने के लिए बेताब हैं। शाहिद कपूर स्टारर की शूटिंग 6 महीने तक चलेगी।
पोर्टल के अनुसार 'फर्जी 2' के लिए शाहिद कपूर को 40 करोड़ रुपये सैलरी मिली है। यह शाहिद कपूर के करियर की अब तक सबसे ज्यादा मिलने वाली फीस है। पहले पार्ट की सफलता के बाद निर्माताओं ने शाहिद कपूर को इतने रुपये में कोई हिचकिचाहट महसूस नहीं की थी। साल 2026 में 'फर्जी 2' को पूरा करने के बाद इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन लीड रोल में दिखाई देंगे। सूत्रों ने पुष्टि की है कि 'कॉकटेल 2' की शूटिंग दिसंबर में पूरी हो जाएगी।
आखिरी बार शाहिद कपूर को फिल्म 'देवा' में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। शाहिद कपूर संग फिल्म 'देवा' में पूजा हेगड़े नजर आई थीं।
