Is Kiku Sharda Quitting TGIKSS: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा (Kiku Sharda) को लेकर काफी समय ऐसी खबरें आ रही थी कि वो कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' (The Great Indian Kapil Sharma Show) को छोड़ रहे हैं। इस खबर ने कीकू शारदा के फैन्स के बीच हलचल पैदा कर दी थी। कीकू शर्मा ने जब अश्नीर ग्रोवर के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में एंट्री मारी तो ये अफवाहें और तेज हो गई थीं। इन अफवाहों के चारोंओर फैलने के बाद अब कीकू शारदा ने खुद 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' को छोड़ने के बारे में असली सच्चाई बताई है।
जूम के साथ बात करते ही कीकू शारदा ने इन अफवाहों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं यह क्लियर करना चाहता हूं। बहुत अच्छी तरह और तेज बोलकर क्लियर करता हूं कि मुझे कपिल का शो बहुत पसंद है। मुझे कपिल शर्मा बहुत पसंद है और ऐसा कभी नहीं होने वाला कि मैं यह शो छोड़ के जाऊंगा।' कीकू शारदा के इस बयान से यह साफ हो गया है कि वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' (The Great Indian Kapil Sharma Show) के शो को छोड़कर नहीं जा रहे हैं।
कीकू ने शो और इसकी टीम को लेकर कहा, 'मुझे इस शो से बहुत प्यार है और पता नहीं ये बात कैसे इतनी बड़ी हो गई? मैं जब बाहर आया तब मुझे पता चला कि ये बात मतलब सब ये बातें कर रहे थे कि मैंने छोड़ दिया है। मैं क्यों नहीं छोड़ूंगा। यार। मैं उस शो को करते हुए बहुत एन्जॉय करता हूं। उस स्टेज के ऊपर इतनी मैजिकल चीजें हुई हैं और इतनी कमाल की टीम है। मैं 13 साल से ये काम कर रहा हूं और मैं तो मतलब जब तक ये शो चलेगा मैं तो रहूंगा।'
कीकू शारदा ने शो ना छोड़ने का बयान जारी कर अपने फैन्स को एक राहत भरी सांस दी है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 13 साल से वो शो में काम कर रहे हैं। यही वजह है कि इस शो को करने के बाद वो आज घरेलू नाम बन गए हैं।
