Rise And Fall 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग और अंदाज के लिए तो चर्चा में रहे ही हैं। साथ ही स्वरा भास्कर को उनकी बेबाकी के लिए भी खूब जाना जाता है। स्वरा भास्कर इन दिनों 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं, जहां रहते हुए वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा भास्कर ने हाल ही में शो में बताया कि कैसे एक फिल्म के डायरेक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की कोशिश की थी। स्वरा भास्कर ने बताया कि उस डायरेक्टर ने नशे में धुत होकर आधीरात को उनके कमरे पर दस्तक दी। स्वरा भास्कर की बातें सुनकर प्रियंका चाहर चौधरी और तेज प्रताप यादव ने भी कहा कि तुम्हें उसे मारना चाहिए था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aradhana: 1969 की वो फिल्म जिसके सातों गाने बने सदाबहार, संगीत ने रचा इतिहास
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने बताया कि उनकी एक फिल्म थी, जिसका डायरेक्टर उनके पीछे पड़ गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि ये मूवी 'तनु वेड्स मनु' के बाद हुई थी, जिसमें वह लीड रोल में थीं। इस फिल्म के लिए वह 56 दिन के शूट पर गई थीं। स्वरा भास्कर ने इस बारे में कहा, "डायरेक्टर हमें बोलने लगा कि डायरेक्टर को एक्टर से प्यार होना चाहिए। फिर उसने मैसेज भेजना शुरू कर दिया। मूवी में एक लव सीन था, जिसपर उसने कहा कि रिहर्सल करेंगे इस सीन का। मैंने पूछा कि कौन-कौन है इस रिहर्सल में तो कहता कि तुम और मैं। मैंने कहा नहीं, आप एक्टर को, कैमरामैन को बुलाओ। रिहर्सल है तो सब करेंगे, हम अकेले क्यों करेंगे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चाहर चौधरी को कहा 'गोल्ड डिगर', भड़कीं एक्ट्रेस बोलीं- 'तमाचा खाएगा'
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "जहां गेस्ट हाउस में हम ठहरे थे तो मैं वहां पर अकेली ही औरत थी। वहां अंदर डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर बैठकर पी रहे थे। मैं बहुत डर गई थी। रात में आया और मेरे दरवाजे पर खटखटा रहा था। जब मैंने दरवाजा खोला तो वो डोल रहा था। मुझसे कहता 'क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं?' मैंने साफ कहा कि नहीं।" उनकी बात पर बीच में प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा कि आपको कहना चाहिए था कि मैं तुम्हें तमाचा जड़ूं?
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने बताया कि मैंने मना किया और उस डायरेक्टर ने कहा कि गले लगाने में क्या हो रहा है? लेकिन मैंने जवाब दिया कि नहीं आप जाइए, मुझे डर लग रहा है। स्वरा भास्कर की बातें सुनकर तेज प्रताप यादव ने पूछा कि आपने उसे उस वक्त मारा क्यों नहीं? वहीं एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं मार सकते थे, वो डायरेक्टर था हमारी फिल्म का। लेकिन अब तो मौका ही नहीं है।"
