Kajal Raghwani On Embracing Motherhood: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। काजल राघवानी इन दिनों ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में नजर आ रही हैं। इस शो में रहते हुए काजल राघवानी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई चीजों का खुलासा किया है। वहीं हाल ही में काजल राघवानी ने बताया कि वह मां बनना चाहती हैं, हालांकि उन्हें शादी में कोई रुचि नहीं है। काजल राघवानी ने शो में बताया कि वह खुद मां बनने का अनुभव चाहती हैं और उन्होंने ये बातें अपनी मां से भी साझा की हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karishma Tanna ने बेटी के जन्म के 2 महीने बाद स्टेज पर दी धाकड़ परफॉर्मेंस, बोलीं- इस मां के भी सपने हैं
दर्दनाक रिलेशनशिप से गुजरी हैं काजल राघवानी
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने बताया था कि उन्हें उस रिलेशनशिप के दौरान बाल खींचकर मारा गया था। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा था, "जिससे मैं प्यार करती थी, उसने मुझे बहुत तकलीफ दी है। मैंने उसका नाम नहीं बताया है और न ही बताऊंगी। मुझे पटक पटककर मारा गया है। वो मुझे जमीन पर फेंक देता था और मारता था। मेरा सिर अब कमजोर हो चुका है, क्योंकि वो इंसान मेरे बालों को पकड़कर खींचता था।" बता दें कि इस खुलासे के दौरान काजल राघवानी रो पड़ी थीं। उन्होंने बताया था कि जब वह अपने बालों को छूती थीं तो उनके बाल उनके हाथ में आ जाते थे।
