Apoorva Mukhija Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपूर्वा एक शख्स के काफी करीब नजर आ रही हैं। इस शख्स को लोग डीजे और पॉडकास्ट होस्ट अमीन जैज (Amin Jaz) बता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या है, जिसके बाद से इसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
अपूर्वा मखीजा के वायरल वीडियो पर आया फैंस का रिएक्शन (Image Source: X)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'Hanuman Ansh' की तारीफ में श्रेयस तलपड़े ने पढ़े कसीदे, बोले- 'कहानी दिल को छू...'
अपूर्वा मुखीजा का किसिंग वीडियो वायरल
सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह अपूर्वा मुखीजा का एक वायरल वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में अपूर्वा एक डीजे के बगल में खड़ी दिख रही हैं, जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने अमीन बताया है। फिर दोनों तीन बार किस करते दिखते हैं। क्लिप खूब वायरल हो रही है, लेकिन किसी भी क्रिएटर ने वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की पुष्टि नहीं की। इस वीडियो के आने के बाद से अपूर्वा मुखीजा और अमीन जैज के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक अमीन जैज और अपूर्वा मुखीजा ने इस वीडियो को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Upcoming TV Shows: Bigg Boss 20 के बाद TV पर बैक-टू-बैक धमाका करेंगे ये 5 शोज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज
अपूर्वा मखीजा और अमीन जैज की मुलाकात कब हुई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीन और अपूर्वा 2024 से साथ हैं। उस वक्त ‘रिबेल किड’ को अमीन जैज के शो ‘अनट्रिगर्ड’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने अपने बचपन, ब्रेकअप, प्यार जताने के तरीके, डेटिंग ऐप्स, घूमने-फिरने और फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर बनने से पहले के अपने सफर के बारे में बात की थी। दोनों के बीच बातचीत और उनकी बॉन्डिंग दर्शकों की नजरों से भी नहीं बची। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे और समय के साथ ये चर्चा लगातार होती रही। हाल ही में न्यूयॉर्क से तुर्की जाकर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने की अपूर्वा की बात ने भी एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने उस शख्स का नाम सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस अनजान शख्स को अमीन जैज से जोड़ दिया। तुर्की ट्रिप के दौरान एक और पल ने लोगों का ध्यान खींचा, जब एक शख्स अपूर्वा को खाना खिलाता नजर आया। कुछ लोगों ने इसे उनके रिश्ते के ‘सॉफ्ट लॉन्च’ के तौर पर देखा। हालांकि, इन तमाम चर्चाओं के बावजूद न तो अपूर्वा और न ही अमीन ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है।
वीडियो पर आया लोगों का रिएक्शन
अपूर्वा की इस के वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। कोई इसमें दिख रहे शख्स को अमीन बता रहा है, तो कई लोग इसे कोई और बता रहे हैं। अपूर्वा मखीजा के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
