यूट्यूबर्स समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना लंदन की सड़कों पर गाना गाते नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हाल ही में हुई एफआईआर के बाद समय ने इंडियाज गॉट लैटेंट शो के सारे एपिसोड को डिलीट कर दिया था। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी सवाल उठा रहे हैं कि समय रैना सिंगिंग में करियर बनाने जा रहे हैं।
Ranveer Allahbadia Controversy
इंडियाज गॉट लेटेंट शो में की गई अश्लील टिप्पणी के चलते समय रैना विवादों में फंस गए हैं। विवाद के बाद समय ने अपना पहला शो कनाडा में किया है। वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें समय रैना लंदन की सड़कों पर गाना गा रहे हैं। कनाडा पर शो करते समय रैना ने कहा लगता है मेरा समय खराब चल रहा है, पर याद रखना मैं समय हूं।
आग लगे बस्ती में...भाई अपनी मस्ती में
इस वायरल तस्वीरों और वीडियो को देखकर यूजर्स कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-" पुराना वीडियो है, लेकिन आप इसे व्यूज और लाइक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरे ने कहा-"रणवीर अल्लाहबादिया के लिए बहुत दुखद है वो कहीं दिख भी नहीं रहा और भारत से बाहर भी नहीं जा सकता।" तीसरे ने कहा-"आग लगे बस्ती में...भाई अपनी मस्ती में।"
क्या था विवाद
इंडियाज गॉट लैटेंट में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल कर दिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस अब इस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, विवाद के बाद समय रैना ने इंडियाज गॉट लैटेंट के सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं।
