वेब सीरीज

Poonam Pandey के साथ फैन ने सरेआम की बदतमीजी, सेल्फी लेने के बहाने की किस करने की कोशिश

Poonam Pandey Scared As Fan Try To Kiss Her While Taking Selfie: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'लॉकअप' फेम पूनम पांडे के साथ दिन-दहाड़े फैन ने बदतमीजी करने की कोशिश की। एक फैन ने सेल्फी लेने के बहाने पूनम पांडे को किस करने की कोशिश की, जिससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

पूनम पांडे को फैन ने की किस करने की कोशिश

Poonam Pandey Scared As Fan Try To Kiss Her While Taking Selfie: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'लॉकअप' फेम पूनम पांडे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। यूं तो पूनम पांडे ने कई बॉलीवुड मूवीज और रियलिटी शो में काम किया है। लेकिन कई बार एक्ट्रेस अपने विवादों के कारण भी खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। कुछ वक्त पहले जहां पूनम पांडे ऊप्स मुमेंट के कारण चर्चा में आ गई थीं तो वहीं अब उनके साथ एक और घटना हो गई है। पूनम पांडे (Poonam Pandey) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को एक फैन ने सेल्फी लेने के बहाने किस करने की कोशिश की। फैन की इस हरकत से खुद पूनम पांडे भी सहम गईं।

पूनम पांडे (Poonam Pandey) के वीडियो में नजर आया कि वह पैपराजियों के साथ बातचीत में लगी हुई थीं। लेकिन तभी वहां पर एक फैन आ गया और उसने पूनम पांडे के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। पूनम पांडे फैन के साथ सेल्फी क्लिक करा ही रही थीं कि उसने इस बीच एक्ट्रेस को किस करने की कोशिश की। ये हरकत देख पूनम पांडे तुरंत साइड खिसक गईं और वहां मौजूद लोगों ने उस फैन को धक्का देकर किनारे करने की कोशिश की। पूनम पांडे का वीडियो देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही शख्स के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं।

पूनम पांडे (Poonam Pandey) का वायरल वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "अरे वो नशे में है उसे घर छोड़कर आओ।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसे अरेस्ट किया गया या नहीं?" तीसरे यूजर ने लिखा, "पब्लिक प्रॉपर्टी समझ रहा है।" बता दें कि कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्हें पूनम पांडे का ये वीडियो स्क्रिप्टेड लगा। एक यूजर ने लिखा, "पूनम पांडे और उसकी स्क्रिप्ट।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पता चल रहा है कि स्क्रिप्टेड है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article