वेब सीरीज

इमोशनल फैन हुई ट्रोल तो बचाव में उतरे एल्विश यादव, बोले 'उसकी खुशी मत छीनो...'

जाने-माने सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव (Elvish Yadav) का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एक फीमेल फैन रोती हुई नजर आ रही थी। ये फीमेल फैन एल्विश को सामने देखकर खुद को रोक नहीं पायी, जिस कारण उसके आंसू निकलने लगे। ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसे ट्रोल करने लगे थे। एल्विश अपनी फैन के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने ट्रोल को जमकर फटकार लगाई है।

Image

Elvish Yadav

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और जाने-माने सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव बीते दिन कोलकाता गए थे, जहां उनसे मिलने के लिए एक फीमेल फैन पहुंची थी। ये फीमेल फैन एल्विश यादव को सामने देखकर इमोशन्स पर काबू नहीं कर पायी और जोर-जोर से रोने लगी। एल्विश यादव ने जब फैन के आंसू देखे तो उनका दिल पिघल गया और उन्होंने तुरंत उसके गले लगा लिया। एल्विश की दरियादिली देखकर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की और उनके स्टारडम को सलाम किया। एल्विश यादव हरियाणा के रहने वाले हैं, जिनके फैंस पूरे देश में हैं। भले ही इस वीडियो के चलते एल्विश यादव को तारीफें मिली हो लेकिन उनकी फीमेल फैन इंटरनेट पर ट्रोल हो गई। लोगों ने उसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और अलग-अलग तरह के कमेंट कर डाले।

एल्विश यादव की फीमेल फैन को लोगों ने किया इंटपनेट पर ट्रोल

इंटरनेट पर एल्विश यादव और लड़की का वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लोगों ने लड़की पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए और कहा कि उसे स्कूल में भेजने की जरूरत है। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा, "अरे इस लड़की को तुरंत स्कूल में भर्ती कराओ और समझाओ कि इमोशन्स पर कैसे काबू पाया जाता है।" तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा , "इतना कौन रोता है? छोटी बच्ची हो क्या...।"

फीमेल फैन के बचाव में उतरे एल्विश यादव

जैसे ही एल्विश यादव को इस मामले की जानकारी लगी, वैसे ही वो अपनी फीमेल फैन के बचाव में उतर आए और लोगों के कमेंट्स को घटिया बताया है। एल्विश ने इस पूरे मसले पर कहा है, 'ये बहुत ही गलत है। बड़ी हो तो भी ट्रोल मत करो और छोटी हो तो बिल्कुल ही ऐसे कमेंट नहीं करने चाहिए। वो इतनी खुश थी, उसकी खुशी मत छीनो। वो अपने जोन में थी, उसके हाथ भी कांप रहे थे। मैंने उसे देखकर सोचा कि लोग कितना प्यार करते हैं।' एल्विश यादव के इस बयान ने लोगों का दिल फिर से जीत लिया है और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article