The Kerala Story 2 Cast Fees: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' की चर्चा चारोंओर हो रही है। यह फिल्म दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा से लेकर अदिति भाटिया सहित कई एक्टर्स अहम रोल में नजर आ रहे हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'द केरला स्टोरी 2' के एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए एक्टर्स की फीस पर डालें एक नजर...
उल्का गुप्ता ने फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' में सुरेख का किरदार निभाया है। इस रोल के लिए उल्का गुप्ता को मेकर्स की ओर से 85 लाख रुपये मिले हैं।
अदिति भाटिया को इस मूवी से अलग पहचान मिलने वाली है। इस मूवी में अपने किरदार को निभाने के लिए अदिति भाटिया को 80 लाख रुपये मिले हैं।
ऐश्वर्या ओझा का किरदार भी फिल्म में काफी अहम है। निर्माताओं की ओर से ऐश्वर्या ओझा को 90 लाख रुपये सैलरी दी गई है।
अर्जन सिंह औजला को फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' में फैजान के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए अर्जन को 35 लाख रुपये मिले हैं।
सुमित गहलावत को फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' में सलीम के रोल में देखा जा रहा है। मेकर्स ने सुमित को 45 लाख रुपये फीस दी है।
युक्तम खोलसा को फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' में रशीद की भूमिका में देखा जा रहा है। युक्तम खोलसा को मेकर्स ने 25 लाख रुपये फीस दी है।