वेब सीरीज

Mistry: भद्दी और यौन टिप्पणियां कर बुरा फंसे राम कपूर, 'मिस्त्री' की रिलीज से पहले एक्टर के खिलाफ हुआ एक्शन

Ram Kapoor Dropped out From Mistry Promotion Due To Sexually Remarks: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राम कपूर जल्द ही वेब सीरीज 'मिस्त्री' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ मोना सिंह भी मुख्य भूमिका अदा करेंगी। लेकिन हाल ही में 'मिस्त्री' के प्रमोशन इवेंट से राम कपूर को बाहर कर दिया गया है।

Image

राम कपूर के खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन

Ram Kapoor Dropped out From Mistry Promotion Due To Sexually Remarks: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। राम कपूर जल्द ही ओटीटी की दुनिया में भी हाथ आजमाने वाले हैं। वह अपकमिंग सीरीज 'मिस्त्री' में नजर आएंगे, जो कि एक ट्विस्टेड क्राइम कॉमेडी है। राम कपूर के साथ-साथ इस सीरीज में मोना सिंह भी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में राम कपूर (Ram Kapoor) को लेकर 'मिस्त्री' और जियो हॉटस्टार की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें वेब सीरीज के प्रमोशनल इवेंट से ही दरकिनार कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह राम कपूर की कुछ भद्दी टिप्पणियां बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि राम कपूर (Ram Kapoor) ने 'मिस्त्री' के प्रमोशन के दौरान ऐसे कई भद्दे और सेक्शुअली कमेंट्स किये, जिसने लोगों को भी हैरान कर दिया। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो हॉटस्टार से जुड़े सूत्र ने राम कपूर की हरकत का खुलासा करते हुए कहा, "उनकी टोन और जोक्स बहुत ही अव्यावसायिक थे। उनका लगातार इंटरव्यू था। काम के इस दबाव पर आकर उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मेरा 'गैंग रेप' हो रहा है। ये कमेंट उन्होंने तब कहा, जब एक पत्रकार अपना माइक से कर रही थी।"

राम कपूर (Ram Kapoor) यहीं नहीं रुके। उन्होंने जियो हॉटस्टार और पब्लिक रिलेशन टीम संग बातचीत के दौरान भी उनके आउटफिट और परिवार के खिलाफ भद्दे कमेंट किये। एक एग्जिक्यूटिव ने राम कपूर की पोल खोलते हुए कहा, "उन्होंने मेरी कलीग की ड्रेस देखी और उसकी लंबाई की ओर इशारा करते हुए कहा 'ये कपड़ा मेरा ध्यान भटका रहा है।" जियो हॉटस्टार के एक और कर्मी ने बताया कि राम कपूर की लगातार भद्दी टिप्पणियों से हमारी टीम हैरान रह गई। उसने इस सिलसिले में आगे कहा, "इसने हम पर तुरंत असर नहीं किया। लेकिन शाम तक हमने चीजों को याद करने की कोशिश की और अंदाजा लगाया कि इन्होंने कितनी भद्दी-भद्दी बातें कही हैं। उन्होंने हमारे एक मेल कलीग से कहा कि उस रात इनकी मां को सिर दर्द का नाटक करना चाहिए था और ये पैदा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने सेक्स पॉजिशन पर भी बात की।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article