Allu Arjun Best Movies On OTT: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस और साउथ इंडस्ट्री के सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर हम आपके लिए एक खास तोहफा लाए हैं। इस खबर में हम आपको अल्लू अर्जुन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे। साथ ही यह भी जानकारी देंगे कि उनकी ये फिल्में किन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं। तो चलिए देखते हैं अल्लू अर्जुन की उन फिल्मों की लिस्ट, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था।
1. पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule)
कलेक्शन: 830.10 करोड़ रुपये।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर धमाल मचा रही है।
2. पुष्पा: द राइज़ (Pushpa: The Rise)
कलेक्शन: हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये कमाए।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही है।
3. अला वैकुंठपुरमलो (Ala Vaikunthapurramuloo)
कलेक्शन: वर्ल्डवाइड 264 करोड़ रुपये। 2020 की सबसे बड़ी तेलुगु फिल्म रही।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix) और सन नेक्स्ट (Sun NXT) पर उपलब्ध।
4. सर्रैनोडु (Sarrainodu)
कलेक्शन: फिल्म ने वर्ल्डवाइड 128 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर (MX Player) और यूट्यूब (YouTube) पर मुफ्त में देख सकते हैं।
5. रेस गुर्रम (Race Gurram)
कलेक्शन: वर्ल्डवाइड 101 करोड़ रुपये की कमाई।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) और यूट्यूब (YouTube) पर मौजूद।
अल्लू अर्जुन की ये फिल्में उनके शानदार स्टाइल, धमाकेदार डांस और जबरदस्त एक्शन की वजह से बॉक्स ऑफिस पर छा गईं। 'पुष्पा 2' ने तो कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बन गई। अल्लू अर्जुन की इन फिल्मों को आप ऊपर बताए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। इनमें से आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है? कमेंट में जरूर बताएं।
