वेब सीरीज

"तेरा रेप कर देंगे..." India's Got Latent Controversy के बाद अपूर्व मखीजा को मिली भद्दी धमकियां

Apoorva Mukhija gets rape threats: सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद (IGL Controversy) के बाद उनके पोस्ट पर ट्रोल्स ने भद्दे-भद्दे कमेंट किए और उन्हें रेप की धमकियां दीं। ट्रोल्स ने सारी हदें पार करते हुए अपूर्वा मखीजा के घरवालों को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी भद्दे कमेंट किए।

Image

Apoorva Mukhija

Apoorva Mukhija gets rape threats: सोशल मीडिया स्टार समय रैना के यूट्यूब चैनल पर चलने वाला शो इंडियाज गॉट लेटेंट तब विवादों में फंस गया जब इस पर अपूर्वा मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी गेस्ट बनकर पहुंचे। इन सभी ने इंडियाज गॉट लेटेंट पर कुछ ऐसी बातें बोलीं कि लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। लोगों ने समय रैना और उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर भारतीय समाज का ताना-बाना खराब करने का आरोप लगाया और इसको बंद करने की मांग तेज हो गई। विवाद को बढ़ता देख समय रैना ने न केवल शो को बंद किया बल्कि इसके एपिसोड भी सोशल मीडिया से हटा दिए।

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद की वजह से अपूर्वा मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी को सोशल मीडिया पर काफी सुनना पड़ा। लोगों का गुस्सा इस कदर था कि इन्हें कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी तर बनानी पड़ी। धीरे-धीरे इन सभी की जिंदगी सामान्य हो रही है और ये फिर से सोशल मीडिया पर काम करना शुरू कर रहे हैं। इसी बीच अपूर्वा मखीजा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि विवाद के वक्त कुछ लोगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी धमकियां दी थीं। लोगों ने सारी हदें पार करते हुए उनके परिवार को भी निशाना बनाया और मां-पिता के बारे में भी गंदी बातें बोलीं।

अपूर्वा मखीजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों के द्वारा लिखे गए कमेंट शेयर किए हैं। इनमें न केवल भद्दी-भद्दी गालियां हैं बल्कि रेप की धमकियां भी हैं। लोगों ने अपूर्वा मखीजा के साथ-साथ उनकी मां को भी गंदी बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मखीजा ने कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने जो शेयर किया है, वो 1 प्रतिशत भी नहीं हैं।

अपूर्वा मखीजा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के बाद यह सोचना जरूरी हो गया है कि ऐसी भद्दी-भद्दी गालियों से भारतीय समाज कितना आगे जाएगा? अगर अपूर्वा मखीजा द्वारा बोले गए शब्द समाज के लिए गलत दिशा में लेकर जाने वाले थे तो भद्दी गालियां और रेप की धमकियां समाज को कहां लेकर जाएंगी? आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article