वेब सीरीज

Adolescence से भी ज्यादा खतरनाक है ये इंडियन सस्पेंस थ्रिलर सीरीज, देखते ही कांप जाएगी आत्मा

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 7, 2025, 10:04 AM IST

Suspense Thriller Web Series India: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'एडोलेसेंस' (Adolescence) ने अगर आपका भी ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है तो आपको सस्पेंस से भरी ये इंडियन सीरीज भी काफी पसंद आने वाली हैं। लिस्ट में मौजूद सीरीज आपके दिमाग को हिलाकर रख देंगी। तो चलिए देखते है लिस्ट।

Image

Suspense Thriller Web Series India

Top Indian Suspense Thriller Web Series : नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'एडोलेसेंस' (Adolescence) ने दुनियाभर में गदर काट रखा है। इस सीरीज में टीनएजर्स की जिंदगी के डार्क साइड को दिखाया गया है। इस सीरीज को इंडिया में भी खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी इंडियन सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो 'एडोलेसेंस' से भी ज्यादा खतरनाक है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

1. दहाड़ (Dahaad)

जानकारी: यह क्राइम थ्रिलर सीरीज है रियल सीरियल किलर सायनाइड मोहन की कहानी पर बेस्ड है। सोनाक्षी सिन्हा इसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं, जो एक ऐसे अपराधी का पीछा करती हैं, जो महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनकी हत्या कर देता है। यह सीरीज सस्पेंस और खतरनाक ट्विस्ट से भरी है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)

2. असुर (Asur)

जानकारी: यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमें एक सीरियल किलर और फोरेंसिक विशेषज्ञ के बीच की दिमागी जंग दिखाई गई है। कहानी में पौराणिक कथाओं और आधुनिक अपराध का मिश्रण है, जो इसे बेहद खतरनाक और रोमांचक बनाता है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो सिनेमा (Jio Cinema)

3. इंडियन प्रीडेटर: द डायरी ऑफ ए सीरियल किलर (Indian Predator: The Diary of a Serial Killer)

जानकारी: यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जो इलाहाबाद के सीरियल किलर राजा कोलंदर की कहानी पर बेस्ड है। इस हत्यारे ने 12 लोगों की जान ली और उनकी खोपड़ियों को उबालकर सूप पीता था। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है और बेहद डरावनी है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

4. ऑटो शंकर (Auto Shankar)

जानकारी: यह सीरीज 1970 के दशक में चेन्नई के एक ऑटो ड्राइवर गौरी शंकर की सच्ची कहानी पर बेस्ड है, जिसने 6 लोगों की हत्या की।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

5. सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)

जानकारी: यह भारत की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज है, जो एक गैंगस्टर और पुलिसवाले की कहानी पर आधारित है। इसमें हिंसा, अपराध और रहस्य का ऐसा मिश्रण है, जो लोगों को काफी पसंद आया था।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article