बनराकस-बिनोद भी लगेंगे पानी कम चाय अगर देख लीं TVF की ये Top 7 फैमिली ड्रामा, मम्मी-पापा को भी आएगा मजा

Top 7 Family Web Series on Ott: टीवीएफ (The Viral Fever) की एक से एक वेब सीरीज ओटीटी और यूट्यूब पर मौजूद है। इसमें खास बात तो ये है कि ज्यादातर सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। आज हम आपको टीवीएफ की उन वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जिसे आप दिवाली के मौके पर परिवार के साथ देख सकते है। आइए नजर डालते है लिस्ट पर...

TVF Top 7 Best Family Series: टीवीएफ (The Viral Fever) ने इंडियन वेब सीरीज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। टीवीएफ ने एक से एक वेब सीरीज का निर्माण किया है। बात करें अगर फैमिली-ओरिएंटेड कंटेंट की तो टीवीएफ का काम शानदार रहा है। TVF की सीरीज मिडिल क्लास फैमिली की जिंदगी, रिश्तों, हंसी-मजाक और इमोशंस को दिखाने में कामयाब रही है। वेब सीरीज आमतौर पर लोग अकेले ही देखना सही समझते है लेकिन टीवीएफ ने एक बार फिर से सबको साथ ड्राइंग रूम में लाने की कोशिश की है और उसमें वे सफल भी हुए हैं। आज हम आपको (The Viral Fever) की उन फैमिली वेब सीरीज के लिए बारे में बताएंगे जो कि आईएमडीबी रेटिंग्स, पॉपुलैरिटी और फैमिली थीम्स के आधार पर बेस्ट है। इन सीरीज को आप आराम से मम्मी-पापा के साथ देख सकते हैं।

tvf best series

pic credit- IMDb

ये मेरी फैमिली (Yeh Meri Family)

प्राइम वीडियो पर मौजूद सीरीज ये मेरी फैमिली 90s के मिडिल क्लास फैमिली की कहानी को दिखाती है। इस सीलीज से आप पक्का खुद को कनेक्ट कर पाएंगे। इसे आप अपने भाई-बहन, माता-पिता किसी के साथ भी देख सकते हैं। आईएमडीबी पर ये मेरी फैमिली को तगड़ी रेटिंग मिली है। ये मेरी फैमिली के सभी सीजन को लोगों ने पसंद किया है।

End of Feed