वेब सीरीज

Aashram 4: फिर से एक बार बाबा निराला बने बॉबी देओल? जानें शूटिंग सेट से लीक हुई तस्वीर की सच्चाई

Aashram 4 Update: क्राइम से भरी वेब सीरीज आश्रम 4 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस सीरीज को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच बॉबी देओल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। फोटोज को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि बॉबी देओल ने वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग शुरू कर दी है।

Image

pic credit- Sahil Adaniya instagram

Aashram 4 Update: साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज आश्रम, बॉबी देओल के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसने उन्हें ओटीटी स्टार बना दिया। इस सीरीज के तीनों पार्ट को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बॉबी देओल, बारा निराला के किरदार में हिट साबित हुए। उनका ये रोल इतना दमदार है कि लोग बार-बार सीरीज को देखते हैं। काफी दिनों से आश्रम 4 की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द ही इस सीरीज के चौथे पार्ट के बारे में जानकारी देंगे। इस बीच बॉबी देओल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि बॉबी ने आश्रम 4 की शूटिंग शुरू कर दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है क्या है सच्चाई?

आश्रम 4 के लिए शूटिंग करते दिखे बॉबी देओल

इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि आग की तरह फैल रही है। इस फोटो में बॉबी देओल बाबा निराला वाले गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। फोटोज को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि बॉबी देओल फिर से बाबा निराला के रोल में आ गए हैं। हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और है। बॉबी देओल इन दिनों ब्रिटानिया के लिए एड शूट कर रहे हैं। उसमें उनका गेटअप बाबा निराला की तरह दिख रहा है। इसलिए लोग ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने आश्रम 4 की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि सच्चाई ये है कि बॉबी देओल फिलहाल ब्रिटानिया के लिए एड शूट कर रहे हैं। 'आश्रम 4' की रिलीज डेट अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में आ सकती है। इस नए सीजन में बॉबी देओल के अलावा कई कलाकार जैसे चंदन रॉय सान्याल और अदिति पोहनकर भी नजर आएंगे।

आश्रम 4 के लिए लोग हुए बेताब

आश्रम का चौथा सीजन का हर कोई दर्शक इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सीजन बीते साल 2024 में रिलीज होने वाला था। लेकिन यह सीरीज बीते साल किसी कारण से रिलीज नहीं हो पाई। मालूम हो कि बॉबी देओल की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में अल्फा का नाम शामिल हैष आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में बॉबी देओल विलेन का रोल निभाने वाले हैं। सभी लोग इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article