वेब सीरीज

Rise And Fall Winner: अशनीर ग्रोवर के शो में अर्जुन बिजलानी ने दर्ज की जीत, अपने नाम की चमचमाती ट्रॉफी

Arjun Bijlani Wins Rise And Fall Ashneer Grover Show: अमेजन एमएक्स प्लेयर के धमाकेदार शो 'राइज एंड फॉल' का फिनाले हो चुका है और इस शो में टीवी के टॉप एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीत दर्ज की है। अर्जुन बिजलानी ने अशनीर ग्रोवर का शो जीतते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की।

Image

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

Arjun Bijlani Wins Rise And Fall Ashneer Grover Show: अमेजन एमएक्स प्लेयर के धमाकेदार शो 'राइज एंड फॉल' ने लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यूं तो 'राइज एंड फॉल' में कई टीवी स्टार्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एंट्री की थी। लेकिन सबको मात देते हुए टीवी के टॉप एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अशनीर ग्रोवर के शो में जीत दर्ज की है। अर्जुन बिजलानी ने 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) को जीतते हुए चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं अर्जुन बिजलानी की जीत से उनके फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आ रही है। अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) की जीत पर दर्शकों ने भी कहा कि वह इस ट्रॉफी के हकदार हैं।

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) अपने हाथ में चमचमाती ट्रॉफी लेकर बाहर आए। उन्हें विजेता बना देख पैपराजियों ने भी जमकर बधाइयां दीं। अर्जुन बिजलानी ने "राइज एंड फॉल' में अपनी जीत का क्रेडिट अपनी पत्नी नेहा स्वामी को दिया। उन्होंने पैपराजियों के सामने नेहा स्वामी पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके साथ ही अर्जुन बिजलानी ने कहा, "आपको पता है कि मैं सच में क्या करना चाहता हूं। बस घर जाना चाहता हूं, बेड पर लेटना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यही चीजें मैं करना चाहता हूं।" उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैं अपने बेटे को भी गले से लगाना चाहता हूं।"

अर्जुन बिजलानी ने इन कंटेस्टेंट्स को दी मात

बता दें कि 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने यू-ट्यूबर आरुष भोला और अरबाज पटेल को मात देते हुए जीत अपने नाम की। जहां आरुष भोला "राइज एंड फॉल' के फर्स्ट रनरअप रहे तो वहीं दूसरी ओर अरबाज पटेल सेकंड रनरअप बने। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अशनीर ग्रोवर के शो का फिनाले एपिसोड 17 अक्टूबर को ही टेलीकास्ट होने वाला है। इस शो में धनश्री वर्मा, कीकू शारदा, आकृति नेगी, आदित्य नारायण, आहाना कुमरा और कुबरा सैत जैसे कई सितारों ने भी हिस्सा लिया था। इस शो को दो भागों में बांटा गया था, जिसमें एक पेंटहाउस और दूसरा बेसमेंट था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article