Panchayat 3 Release Date: खुल गया लॉकी का राज, इस दिन OTT पर रिलीज होगा पंचायत का तीसरा सीजन

Panchayat 3 Release Date: जितेंद्र कुमार स्टारर पंचायत के तीसरे सीजन की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। सीरीज को इसी महीने 28 मई को रिलीज किया जाएगा। पंचायत 3 को लेकर सोशल मीडिया पर बीते काफी दिनों से बज बना हुआ है। आइए इस खबर पर नजर डालते हैं।

Panchayat 3 Release Date: फुलेरा गांव की कहानी अब दोबारा लौट रही है, एक नए सीजन के साथ। सीरीज पंचायत के पिछले दोनों पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किए हैं। पंचायत की कास्ट से लेकर उनके डायलॉग तक सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जितेंद्र कुमार स्टारर पंचायत के तीसरे सीजन की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। बीते काफी समय से मेकर्स ने रिलीज डेट पर सस्पेंस बनाया हुआ था। पंचायत सीरीज के तीसरे पार्ट को इसी महीने की 28 मई को रिलीज किया जाएगा। पंचायत 3 को लेकर सोशल मीडिया पर बीते काफी दिनों से बज बना हुआ है।

End of Feed