वेब सीरीज

Ankita Lokhande ने Student of the year 3 को मारी लात!! करण जौहर को दिखाया ठेंगा

बॉलीवुड निर्माता करण जौहर कुछ समय पहले ये साफ कर चुके हैं कि उनका बैनर जल्द ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 नाम की वेब सीरीज बनाएगा, जिसके लिए तैयारियां जारी हैं। ताजा खबरों की मानें तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 के लिए करण जौहर के बैनर ने अंकिता लोखंडे को अप्रोच किया था लेकिन अदाकारा ने ये ऑफर ठुकरा दिया है।

Image

Ankita Lokhande SOTY 3

टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे को दर्शकों ने कुछ समय पहले बिग बॉस 17 में देखा था और काफी पसंद किया था। अंकिता लोखंडे इस शो को नहीं जीत पायी थीं लेकिन उन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। बिग बॉस 17 के बाद से लगातार अंकिता लोखंडे को बड़े-बड़े ऑफर मिल रहे हैं क्योंकि हर निर्माता उनकी लोकप्रियता को भुनाना चाहता है। ताजा खबरों की मानें तो अंकिता लोखंडे को करण जौहर के बैनर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 के लिए अप्रोच किया था लेकिन अदाकारा ने इस प्रोजेक्ट से न जुड़ने का फैसला लिया है। अंकिता लोखंडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 का ऑफर क्यों ठुकराया है यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि अदाकारा अपने रोल से खुश नहीं थीं, जिस कारण उन्होंने करण जौहर के बैनर का ये ऑफर एक्सेप्ट न करने का फैसला लिया है।

करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ ईयर साल 2012 में बनाई थी, जिससे उन्होंने आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन को लॉन्च किया था। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को लेकर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 का ऐलान किया लेकिन दर्शकों की बदलती च्वाइस को देखते हुए उन्होंने इसे वेब सीरीज में तब्दील करने का फैसला लिया।

शनाया कपूर करेंगी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 से डेब्यू

खबरों की मानें तो कलाकार संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी। करण जौहर पहले शनाया को एक फिल्म से लॉन्च करने वाले थे लेकिन अब वो उन्हें वेब सीरीज से दर्शकों के सामने पेश करेंगे। वैसे आप करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article