Kapil Sharma Fees for The Great Indian Kapil Show: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कपिल शर्मा ने अपनी मेहनत के दम पर एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। बीते कुछ सालों में कपिल शर्मा वो हस्ती बन गए हैं, जिसके साथ हरकोई काम करना चाहता है। हाल ही में कपिल शर्मा का नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। खबरें हैं कि इस शो के लिए कपिल शर्मा ने मुंहमांगी रकम चार्ज की है। आइए जानें वो इस शो को करने के लिए कितने रुपये चार्ज कर रहे हैं।
जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के केवल 5 एपिसोड हैं और इन्हें करने के लिए कपिल शर्मा ने 26 करोड़ रुपये की भारी भरकम चार्ज की है। केवल 5 एपिसोड के लिए इतनी मोटी रकम सुनकर कपिल शर्मा के फैन्स भी हैरान रह गए हैं। कपिल की फीस हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कथित तौर पर कपिल शर्मा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकार बन गए हैं।
बता दें कपिल शर्मा के अलावा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की वापसी हुई है। इसमें अर्चना पूरण सिंह, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और कृष्णा अभिषेक भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।
