वेब सीरीज

Panchayat 3 Release Date: खुल गया लॉकी का राज, इस दिन OTT पर रिलीज होगा पंचायत का तीसरा सीजन

Panchayat 3 Release Date: जितेंद्र कुमार स्टारर पंचायत के तीसरे सीजन की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। सीरीज को इसी महीने 28 मई को रिलीज किया जाएगा। पंचायत 3 को लेकर सोशल मीडिया पर बीते काफी दिनों से बज बना हुआ है। आइए इस खबर पर नजर डालते हैं।

Image

Panchayat Season 3 Release Date out

Panchayat 3 Release Date: फुलेरा गांव की कहानी अब दोबारा लौट रही है, एक नए सीजन के साथ। सीरीज पंचायत के पिछले दोनों पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किए हैं। पंचायत की कास्ट से लेकर उनके डायलॉग तक सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जितेंद्र कुमार स्टारर पंचायत के तीसरे सीजन की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। बीते काफी समय से मेकर्स ने रिलीज डेट पर सस्पेंस बनाया हुआ था। पंचायत सीरीज के तीसरे पार्ट को इसी महीने की 28 मई को रिलीज किया जाएगा। पंचायत 3 को लेकर सोशल मीडिया पर बीते काफी दिनों से बज बना हुआ है।

सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, अशोक पाठक, सुनीता राजव समेत कई टैलेंटेड एक्टर्स नजर आने वाले हैं। सीरीज के दूसरे पार्ट का काफी दुखद अंत हुआ था। जिसके बाद अब तीसरे पार्ट में कहानी क्या मोड़ लेती है यह देखना काफी दिलचस्त होने वाला है। आइए इस खबर पर नजर डालते हैं।

28 मई को रिलीज हो रही है पंचायत 3

पंचायत 3 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। अमेजन प्राइम की यह सीरीज 28 मई 2024 को स्ट्रीम होने जा रही है।

सीरीज में फुलेरा गांव की कहानी को आगे देखने के लिए दर्शंकों की बेसब्री अब बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर सीरीज का बज भी साफ नजर आ रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article