Panchayat सीरीज से होगी Jitendra Kumar की छुट्टी! मेकर्स ने मांगा फुलेरा गांव के लिए नए सचिव का 'CV'

Panchayat 3: अमेजन प्राइम की लोकप्रिय सीरीज पंचायत 3 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के तीसरे पार्ट को 28 मई को रिलीज किया जाना है, इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह फुलेरा गांव के नए सचिव के लिए सीवी मांग रहे हैं।

Panchayat 3 New Sachiv Entry: पंचायत 3 (Panchayat 3) की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, सीरीज के तीसरे पार्ट को 28 मई को रिलीज किया जाना है। जितेंद्र कुमार से लेकर नीना गुप्ता तक सीरिज में कई बेहतरीन एक्टर भी शामिल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आज पंचायत के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह फुलेरा गांव के नए सचिव के लिए सीवी मांग रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही अब तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं, एक तरफ कई लोगों का मानना है कि कहीं सीरीज से जितेंद्र की छुट्टी तो नहीं होने वाली है?।

End of Feed