वेब सीरीज

एक्शन-थ्रिलर से होगा Pooja Bhatt का धमाकेदार कमबैक, Suniel Shetty संग बनेगी जोड़ी

Pooja Bhatt's Comeback: अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि वो एक धांसू एक्शन थ्रिलर में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पूजा भट्ट के साथ बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे।

Image

Pooja Bhatt's Comeback with Suniel Shetty

Pooja Bhatt's Comeback: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने सलमान खान स्टारर के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में हिस्सा लिया था। इस सीजन में पूजा भट्ट के खेल को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। यही नहीं पूजा भट्ट एक मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आई थीं। इस समय पूजा भट्ट को लेकर खबरें हैं कि वो एक्टिंग की दुनिया में अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही एक धांसू एक्शन-थ्रिलर में देखा जाएगा। पूजा भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स अपने कमबैक की जानकरी साझा की है।

इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए पूजा भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी फोटो भी पोस्ट की, जिसमें उन्हें छोटे बालों और साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए पूजा भट्ट ने कैप्शन दिया, 'lionsgateindia के साथ मेरे नए प्रोजेक्ट की एक झलक। सुनील शेट्टी के साथ दोबारा काम करने के लिए उत्सुक हूं।' पूजा भट्ट ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की। पूजा भट्ट और सुनील शेट्टी को साथ फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा।

बता दें पूजा भट्ट और सुनील शेट्टी को एक साथ फिल्म 'बॉर्डर' में देखा गया था। दशकों बाद इस जोड़ी को फिर एक साथ देखा जाएगा। फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा भट्ट का रोल काफी दमदार होने वाला है। इससे पहले उन्हें इस तरह के अवतार में देखा नहीं गया है। ऑडियंस भी पूजा भट्ट को नए अवतार में देखने के लिए बेकरार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article