वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 को होस्ट नहीं करेंगे Salman Khan, बॉलीवुड के इन 3 बड़े चेहरों का मेकर्स ने खटखटाया दरवाजा!

Salman Khan Will Not Host Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है की सलमान खान इस सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। साथ ही ऐसे में मेकर्स ने बॉलीवुड के इन 3 बड़े चेहरों को ऑफर भेजा।

Image

Bigg Boss OTT 3

Salman Khan Will Not Host Bigg Boss OTT 3: ओटीटी प्लेटफॉर्म का मोस्ट कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस ओटीटी जल्द ही अपने नए सीजन 3 के साथ वापसी करने जा रहा है। ऐसे में शो से जुड़ी एक से बड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती है। कई समय पहले खबर आई थी की इस सीजन को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट करेंगे, लेकिन अब फैंस का दिल टूट सकता है नई अपडेट सुन। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान नहीं बल्कि बॉलीवुड के ये 3 बड़े चेहरों से कोई इस सीजन को होस्ट कर सकता है, जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

दरअसल खबर आई है की शूट की डेट के करण सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को होस्ट नहीं कर पाएंगे इस सीजन। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अपने प्रोजेक्ट्स और फिल्मों की शूटिंग के कारण काफी व्यस्त हैं। इसी कारण बिग बॉस ओटीटी की शूटिंग नहीं कर पाएंगे, इस खबर को सुन फैंस काफी उदास हो गए हैं। ऐसे में मेकर्स ने बॉलीवुड के तीन बड़े चेहरे करण जौहर, अनिल कपूर और करण जौहर को होस्टिंग के लिए ऑफर भेजा है। हालांकि अभी तक इन खबरों पर मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

इससे पहले सीजन 1 को खुद करण ने होस्ट किया था जिसकी विनर दिव्या अग्रवाल थीं। बात दें की शो के लिए कई बड़े टीवी सितारे जैसे शहजादा धामी, शिवांगी जोशी और आशीष मेहरोत्रा का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक शो की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है की आईपीएल खत्म होने के बाद शो लॉन्च किया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article