Panchayat 3 New Sachiv Entry: पंचायत 3 (Panchayat 3) की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, सीरीज के तीसरे पार्ट को 28 मई को रिलीज किया जाना है। जितेंद्र कुमार से लेकर नीना गुप्ता तक सीरिज में कई बेहतरीन एक्टर भी शामिल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आज पंचायत के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह फुलेरा गांव के नए सचिव के लिए सीवी मांग रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही अब तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं, एक तरफ कई लोगों का मानना है कि कहीं सीरीज से जितेंद्र की छुट्टी तो नहीं होने वाली है?।
तो इस बीच कई लोगों का यह भी मानना है कि पार्ट 3 में अभिषेक त्रिपाठी (पुराने सचिव) और जो भी नया सचिव होने वाला है उसमें राइवलरी नजर आ सकती हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
पंचायत 3 में होगी नए सचिव की एंट्री
पंचायत 3 सीरीज के लिए मेकर्स ने नए सचिव के लिए सीवी भेजने को कहा है। इस बीच मेकर्स जल्द ही सीरीज में नए कैरेक्टर की एंट्री का भी खुलासा कर सकते हैं। फैंस पंचायत 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, मेकर्स पंचायत 3 के लिए काफी यूनीक कैम्पेन भी चला रहे हैं जो काफी पसंद आ रहा है। पंचायत का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होने वाला है।
