धमकियों के बीच अपूर्वा मुखीजा को मिला इस पाकिस्तानी हसीना का साथ, कहा 'नर्क में खास जगह होगी...'

Pakistani Actress Support Apoorva Mukhija: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दौरान भद्दी धमिकयों के स्क्रीनशॉट शेयर किये थे। ऐसे में फैंस के साथ-साथ अब अपूर्वा को पाकिस्तान की इस मशहूर हसीना का साथ मिला है। इस एक्ट्रेस ने अपूर्वा को धमकी देने वाले लोगों को करारा जवाब दिया।

Pakistani Actress Support Apoorva Mukhija: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवादों में फँसता ही चला जा रहा है। शो के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखीजा और समय ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। सिर्फ यही नहीं यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने मां-बाप के निजी संबंध पर भी कमेंट किया। इस बीच शो में गेस्ट बनकर पहुंची थी अपूर्वा मुखीजा ने हाल ही में कंट्रोवर्सी के दौरान मिले धमकियों का स्क्रीनशॉट शेयर कीये थे। ये देख इस पाकिस्तानी हसीना ने अपूर्वा का समर्थ किया और ट्रोलर्स को लताड़ लगाते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। यहां पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की खबर।

Pakistani Actress Support Apoorva Mukhija

इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) की कंट्रोवर्सी के बाद अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) ने इंस्टाग्राम पर वापसी की थी। अपने पहले पोस्ट में अपूर्वा ने ढेर सारे स्क्रीन शॉट शेयर किए जिसमें इंफ्लुएंसर को लोगों ने विवाद के बीच जान से मारने और रेप की धमकियां दी थी। अब इस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) ने अपूर्वा का समर्थन दिया। अपने इंस्टाग्राम पर हानिया ने अपूर्वा के दोस्त सूफी मोतिवाला की रील शेयर की। पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाकर एक्ट्रेस ने धमकी देने वाले लोगों के लिए लिखा 'इन लोगों के लिए नर्क में खास जगह होगी।' सिर्फ हानिया ही नहीं बल्कि तमाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा को अपना सपोर्ट दे रहे हैं।

End of Feed