Friday OTT Release (2 May 2025): ओटीटी पर इस शुक्रवार ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, मौज में कटेगा वीकेंड

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2025, 03:01 PM IST

OTT Release Friday: 2 मई को यानी इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स (Netflix), जियोहॉटस्टार (JioHotstar), सोनीलिव (SonyLIV), और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर एक के बाद एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज आपको वीकेंड पर बोर नहीं होंने देंगी। तो चलिए देखते हैं ये लिस्ट...

OTT Release Friday: 2 मई 2025 का शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए जबरदस्त सरप्राइज लेकर आ रहा है। नेटफ्लिक्स (Netflix), जियोहॉटस्टार (JioHotstar), सोनीलिव (SonyLIV), और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर धांसू फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज का फैंस को काफी समय से इंतजार था। इस लिस्ट में सिस्टर मिडनाइट (Sister Midnight), अनसीन सीजन 2 (Unseen Season 2) जैसी फिल्में और सीरीज शामिल है, जो आपको इस वीकेंड एकदम बोर नहीं होने देंगी।

OTT Release This Friday

मूवी/सीरीज नामप्लेटफॉर्म (Platform)डिटेल्स
कुल्ल: द लिगेसी ऑफ द राइजिंग्सजियोहॉटस्टार (JioHotstar)बिलकानेर के शाही परिवार की कहानी, जिसमें 60वें जन्मदिन पर परिवार के मुखिया की हत्या होती है। साजिश, विश्वासघात और रहस्य से भरी हिंदी वेब सीरीज।
ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्ससोनिलिव (SonyLIV)पत्रकार डैनियल गैरी नागपुर के बाहरी इलाके में हुए सीरियल मर्डर केस की जांच करता है। क्राइम-ड्रामा जिसमें मयूर मोरे, पलक जायसवाल और तिग्मांशु धूलिया हैं।
बैड बॉय (Bad Boy)नेटफ्लिक्स (Netflix)अंग्रेजी एक्शन-थ्रिलर, जिसमें एक युवा लड़का क्राइम की दुनिया में उलझता है। तेज रफ्तार एक्शन और सस्पेंस से भरपूर।
सिस्टर मिडनाइट (Sister Midnight)टुबी ब्लैक (Tubi Black)राधिका आप्टे की हिंदी डार्क कॉमेडी फिल्म। उमा की कहानी जो अरेंज्ड मैरिज और अजीब इच्छाओं के बीच अपनी पहचान खोजती है। करण कंधारी द्वारा निर्देशित।
अनसीन सीजन 2 (Unseen Season 2)नेटफ्लिक्स (Netflix)साउथ अफ्रीकन क्राइम थ्रिलर, फातमा से प्रेरित। हाउसकीपर जेंजी मवाले अपने गायब पति की खोज में क्राइम की दुनिया में उलझती है।

End of Feed