वेब सीरीज

Matka King: मटका केक काटकर विजय वर्मा ने पूरी की सीरीज की शूटिंग, टीम के साथ जश्न मनाते हुए शेयर की फोटोज

Matka King Wrap Up: विजय वर्मा ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज मटका किंग के सेट से बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपनी पूरी टीम के साथ शूटिंग पूरी होने की खुशी में केट काटते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Matka King Wrap Up

Matka King Wrap Up: विजय वर्मा की अपकमिंग वेब सीरीज 'मटका किंग' की वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की है। जिसमें एक्टर रैपअप पार्टी कर रहे हैं। विजय वर्मा ने अपनी टीम के साथ केक काटते हुए फोटोज शेयर की है। फैंस उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विजय वर्मा ( Vijay Verma) ने अपने फैंस को सेट से सीधे केक काटने की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ-साथ, अभिनेता ने शो में काम करने के अनुभव के बारे में भी अपने विचार भी शेयर किए। पोस्ट की शुरुआत विजय की एक तस्वीर से होती है जिसमें वह एक बड़े मटका के आकार का केक पकड़े हुए हैं, उन्होंने एक ग्रे धारीदार शर्ट और ग्रे पैंट पहन रखी है। अगली तस्वीर में वह एक टेबल के पीछे खड़े होकर कार्ड फैलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ निर्माता और उनके सह-अभिनेता सिद्धार्थ जाधव भी हैं।

अगली पोस्ट में विजय, सह-कलाकार कृतिका कामरा( Kritika Kamra) , निर्माता सिद्धार्थ कपूर ( Siddharth Kapoor) और साहिरा नायर के साथ शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाने के लिए केक काटते हैं। दूसरी ओर, आखिरी पोस्ट में सर्कस अभिनेता केक का एक टुकड़ा पकड़े हुए हैं, जिस पर 'मटका किंग' लिखा हुआ है और वह विजय के साथ खड़े हैं, जो सीधे कैमरे की ओर इशारा करते हैं। फैंस एक्टर की इस पोस्ट पर कॉमेंट कर पूछ रहे हैं कि उनकी ये सीरीज कैसी होने वाली है। पोस्ट शेयर करते हुए विजय ने लिखा है -"मटका किंग रैप्ड! इतने लंबे समय तक किसी कहानी/किरदार में इतना डूबा नहीं रहा। यह एक शानदार सफर रहा है... आप सभी इसे तब देख पाएंगे जब यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। पूरी क्रू को ढेर सारा प्यार। आखिरी दिन आपकी बहुत याद आई नागराज मंजूले सर।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article