वेब सीरीज

Raid 2 OTT Release: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म, जानिए यहां

Raid 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी को दर्शक लगभग 6 हफ़्तों के बाद घर बैठे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का लुत्फ उठा पाएंगे।

Image

Ajay Devgn's Raid 2

Raid 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) को मेकर्स ने 1 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करा दिया है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग ही हाइप देखने को मिली थी। साल 2018 में रिलीज हुई अजय देवगन की 'रेड' का यह सीक्वल है, जिसमें मेकर्स ने नए विलेन के साथ-साथ नई हीरोइन को भी कास्ट किया है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने अजय देवगन स्टारर को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराने के लिए डील भी फाइनल कर ली है।

'रेड 2' को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कराया जाएगा स्ट्रीम

अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब लोगों यह सोचने पर मजबूर गए है कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम की जाएगी। बताते चलें 'रेड 2' को मेकर्स लगभग 6 हफ्तों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पेश करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि अजय देवगन जो अमय पटनायक के रोल में हैं, वो दादा भाई (रितेश देशमुख) के घर पर 75वीं रेड करने जाते हैं।

'रेड 2' में अजय देवगन के साथ लीड रोल में वाणी कपूर नजर आ रही हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'रेड 2' को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स जो सामने आ रही हैं उनके मुताबिक इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिल सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article