Lust Stories 3: नेटफ्लिक्स पर कब आएगी लस्ट स्टोरीजी 3? सामने आया बड़ा अपडेट

Lust Stories 3 Update: ‘लस्ट स्टोरीज’ के दोनों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब तीसरे सीजन की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानते है लस्ट स्टोरीज 3 कब रिलीज होगी...

Lust Stories 3 Update: ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों सीजन की कहानियों ने लोगों का ध्यान खींचा। अब फैंस को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है। इस बीच नेटफ्लिक्स (Netflix) ‘लस्ट स्टोरीज 3’ (Lust Stories 3) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस नए सीजन में एक बार फिर प्यार, रिश्तों और चाहत से जुड़ी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। इस बार चार जाने-माने डायरेक्टर अपनी-अपनी कहानी लेकर आ रहे हैं। ऐसे में तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी ‘लस्ट स्टोरीज 3’...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-मराठी बोलने को कहा तो Sanjay Dutt ने दिया ऐसा जवाब, मच गया बवाल!)

lust stories 3

लस्ट स्टोरीज 3 को लेकर आया अपडेट (pic credit-netflix)

लस्ट स्टोरीज 3 को लेकर आया अपडेट

लस्ट स्टोरीज 3 का इंतजार अब खत्म हो गया है। इसका तीसरा सीजन 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इस बार प्यार, चाहत और आज के रिश्तों की उलझनों पर चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। इस सीजन को विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। चारों डायरेक्टर अपनी-अपनी कहानी के जरिए प्यार, रिश्ते, भावनाओं और इंसानी फैसलों को अलग अंदाज में दिखाएंगे। इस एंथोलॉजी में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थंपी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

End of Feed