वेब सीरीज

Jab Mila Tu Promo: प्यार और तकरार से भरी होगी मोहसिन-ईशा की प्रेम कहानी, प्रतीक और अलीशा भी लगाएंगे तड़का

Mohsin Khan Eisha Singh Jab Mila Tu Promo Video: टीवी के चर्चित एक्टर मोहसिन खान एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में परचम लहराने के लिए तैयार हैं। वह जियो सिनेमा पर आने वाले 'जब मिला तू' में नजर आएंगे, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है।

Image

जब मिला तू का प्रोमो वीडियो आया सामने

Mohsin Khan Eisha Singh Jab Mila Tu Promo Video: टीवी के चर्चित एक्टर मोहसिन खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए लोगों का खूब दिल जीता था। कार्तिक के तौर पर उन्हें आज भी खूब याद किया जाता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहने के बाद से ही मोहसिन खान (Mohsin Khan) छोटे पर्दे पर दूर थे और म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमा रहे थे। लेकिन मोहसिन खान एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। दरअसल, वह जियो सिनेमा के 'जब मिला तू' (Jab Mila Tu) में नजर आएंगे, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है।

मोहसिन खान (Mohsin Khan) के साथ-साथ 'जब मिला तू' में ईशा सिंह, अलीशा चोपड़ा और प्रतीक सहजपाल भी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो की मानें तो मोहसिन खान और ईशा सिंह का 'जब मिला तू' प्यार और तकरार से भरी प्रेम कहानी होने वाली है। इसमें लोगों को रोमांस के साथ-साथ लव स्टोरी में आने वाले उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे। खास बात तो यह है कि मोहसिन खान और ईशा सिंह की केमिस्ट्री के साथ-साथ प्रतीक सहजपाल और अलीशा चोपड़ा की केमिस्ट्री भी लाजवाब लगी।

मोहसिन खान के शो के लिए एक्साइटेड हुए फैंस

एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) और ईशा सिंह के 'जब मिला तू' (Jab Mila Tu) का प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। एक यूजर ने लिखा, "बस अब और इंतजार नहीं होता।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आग तो अब लगेगी।" बता दें कि 'जब मिला तू' की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article