Shivangi Joshi break up with Randeep Rai: रणदीप राय (Randeep Rai) टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर जबदस्त फैन फॉलोइंग हैं। रणदीप को शो ये उन दिनों की बात से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्टर हाल ही में सीरियलस बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आए थे।
इस शो में रणदीप और नीति टेलर की जोड़ी बनी थी। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रणदीप की जोड़ी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और आशी के साथ भी दर्शकों को बेहद पसंद है।
शिवांगी और रणदीप का हो गया ब्रेकअप
वहीं, शिवांगी जोशी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। शिवांगी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायका गोइका का किरदार निभाया था। नायरा के किरदार में शिवांगी ने तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस आखिरी बार बालिका वधू सीजन 2 में नजर आई थीं। शिवांगी ने आनंदी का किरदार निभाया था। शो में शिवांगी और रणदीप राय ने साथ में काम किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए बेकरार रहते थे।
रिपोर्ट्स में दांवा किया गया था कि शिवांगी और रणदीप एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई कंफर्मेशन नहं दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवांगी और रणदीप का ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं दोनों की दोस्ती तक खत्म हो गई है। करीबी सूत्र ने कहा, दोनों के रिश्ते में खट्टास चल रही थी। दोनों के रिश्ते इतने खराब हो गए है कि दोस्ती भी नहीं है। रणदीप से पहले शिवांगी का नाम मोहसिन खान के साथ जुड़ा था।
