बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म किल आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को लेकर लोग पहले से ही चर्चा कर रहे थे। अब रिलीज के साथ ही लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर मूवी किल सोशल मीडिया पर छा गई है। किल मूवी में लक्ष्य और राघव ने ऐसा अवतार दिखाया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। इन दोनों की एक्टिंग की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं किल को लेकर लोग ट्विटर पर क्या रहे हैं।
राघव और लक्ष्य ने गाड़े झंडे
टीवी में धमाल मचाने के बाद अब लक्ष्य लालवानी ने बॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा दिया है। करण जौहर ने उन्हें जो मौका दिया है उन्होंने इसपर चौका मार दिया है। हर तरफ बस लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की अदाकारी की चर्चा हो रही है। ट्विटर पर दोनों लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं इस एक्शन मूवी किल को लेकर भी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, किल ने सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा दिया है। वहीं दूसरे ने लिखा, किल ने हॉलीवुड को फेल कर दिया है। अन्य लोग भी इस मूवी की तारीफ कर रहे हैं।
इस टीवी शो में नजर आए थे लक्ष्य लालवानी
बताते चलें कि लक्ष्य लालवानी पहले टीवी इंडस्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने टीवी शो पोरस में काम किया था। इस सीरियल में उनकी एक्टिंग ने लाखों लोगों के दिलों को अपने नाम कर लिया था। अब किल में लक्ष्य लालवानी ने ऐसा धमाल मचाया है कि सभी लोग गदगद हो गए हैं। बता दें कि किल को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई है कि ये मूवी पहले दिन 2 करोड़ की कमाई करने वाली है। हालांकि लोगों का ये मानना है कि वीकेंड पर फिल्म और भी ज्यादा कमाई कर सकती है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
