वेब सीरीज

Mirzapur 3: मिर्जापुर सीरीज पर बने इन मीम्स ने जीता गुड्डू भइया का दिल, श्वेता त्रिपाठी ने भी लिए फुल मजे

Ali Fazal and Shweta Tripathi in Mirzapur 3: अमेजन प्राइम की सबसे बड़ी सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) की तीसरा सीजन अब 5 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाला है। इससे पहले अब सीरीज की स्टारकास्ट में से एक अली फजल और श्वेता त्रिपाठी ने अपने फेवरेट मीम्स को लेकर खुलासा किया है।

Image

Mirzapur 3 Release

Mirzapur 3 Release Dates: सबसे आइकॉनिक वेब सीरीज में से एक मिर्जापुर का अगला सीजन अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाले हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम की सबसे बड़ी सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) की तीसरा सीजन अब 5 जुलाई 2024 को रिलीज हो जाएगा है। सीजन के सभी एपिसोड के रिलीज होने में अब बस केवल कुछ घंटों का ही समय बचा है। सोशल मीडिया पर भी मिर्जापुर के अगले सीजन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच मिर्जापुर के पहले सीजन के रिलीज के बाद से ही इसपर कई मीम्स वायरल होते आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जबरदस्त मीम्स

सोशल मीडिया पर मीम्स बनाने वालों के लिए मिर्जापुर एक फेवरेट सीरीज हैं। गुड्डू भइया से लेकर मुन्ना भइया और कालीन भइया तक पर कई मीम्स वायरल होते रहे हैं। अब तीसरे सीजन के रिलीज से पहले सीरीज की स्टारकास्ट में से एक अली फजल और श्वेता त्रिपाठी ने अपने फेवरेट मीम्स को लेकर खुलासा किया है। आइए यहां जानते हैं।

अली फजल और श्वेता त्रिपाठी ने बताए अपने फेवरेट मीम्स

अली फजल और श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि बाउजी के वॉयस ओवर वाले मीम्स क्रिकेट, पॉलिटिकल रैली और डेली सोप में भी मीम के तौर पर नजर आती है। दोनों को ये मीम काफी पसंद हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को नेशनल बिंज डे घोषित कर देना चाहिए।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article