Natasa Stankovic Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम टी 20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के तीन दिन बाद भारत लौटी है। पूरे इंडिया में जोश से उनका स्वागत किया जा रहा है। वहीं एक दिन पहले हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya) की पत्नी नताशा( Natasa Stankovic) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में वह स्पेशल मेसेज देती नजर आ रही है। हार्दिक और नताशा की डिवोर्स की खबरों के चलते यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे नताशा और हार्दिक के रिश्ते से भी जोड़कर देख रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
नताशा स्टेनकोविक( Ntasa Stankovic) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी कार में बैठी हुई हैं। इसमें वह अपने फैंस से कह रही हैं कि पवित्र बाइबल की एक लाइन पढ़ने के बाद वह बहुत उत्साहित हो गई हैं और उन्हें यह सुनने की बहुत जरूरत थी। इसलिए, उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह लाइन पढ़ने के लिए कार में बाइबल लाने का फैसला किया। बाइबल की लाइन में लिखा है जिसे नताशा पढ़कर सुना रही है, वह कहती है कि "वह तुम्हारे साथ रहेगा, वह तुम्हें न छोड़ेगा और न ही त्यागेगा। डरो मत और निराश मत हो।" इसे समझाते हुए मॉडल ने आगे कहा, "जब भी हम कुछ परिस्थितियों से गुज़र रहे होते हैं, तो हम निराश, निराश, दुखी या खो जाते हैं। भगवान आपके साथ हैं। आप जो कर रहे हैं, उससे वह हैरान नहीं हैं क्योंकि उनके पास पहले से ही एक योजना है। वह आपको कभी नहीं छोड़ेंगे और न ही त्यागेंगे।" उन्होंने अपने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ इसे पढ़ा।
बताते चले कि हार्दिक और नताशा के डिवोर्स रुमर्स इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वहीं नताशा ने अपने पति की जीत पर भी कोई रिएक्ट नहीं किया जिसके बाद इसे और भी हवा मिल गई।
