Marvel Studios Upcoming Series: 'डेयरडेविल 2' से लेकर 'वंडर मैन' तक जियो हॉटस्टार पर धमाल मचाने आ रही है ये सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 12, 2025, 05:07 PM IST

Marvel Studios Upcoming Series: मार्वल स्टूडियोज (Marvel Studios) ने न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन 2025 एक के बाद एक सीरीज का ऐलान किया है, जिसने लोगों का दिल खुश कर दिया। ये सभी सीरीज जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज का नाम शामिल है।

Marvel Studios Upcoming Series: बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, जब मार्वल स्टूडियोज (Marvel Studios) का नाम आता है तो फैंस की धड़कनें तेज हो जाती हैं। मार्वल स्टूडियोज फिल्मों का हर किसी को इंताजर रहता है। इसी बीच न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन 2025 में मार्वल ने 2026 के लिए धमाकेदार अनाउंसमेंट्स किए। जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन 2025 में नए सुपरहीरो और सीरीज के बारे में जानकारी दी गई। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी सीरीज का ऐलान हुआ है।

NYCC 2025

Image Source: Marvel Studios / X

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2

सबसे बड़ा सरप्राइज रहा 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' (Daredevil: Born Again) का सीजन 2, जो मार्च 2026 में रिलीज होगा।टीजर ट्रेलर में मर्डॉक, फिस्क और दोस्तों का रीयूनियन दिखा, जो सुपरहीरोज की दुनिया को और डार्क बना देगा। चार्ली ने कहा, 'सब कुछ दांव पर है। मैट और सुपरहीरोज की दुनिया बदल चुकी है। ये एक डार्क और डरावनी जगह है, जहां अच्छा करने वाले डरते हैं।'

End of Feed