वेब सीरीज

Ramree: नेटफ्लिक्स के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म पर लगा ताला !! मेकर्स ने बंद किया प्रोजेक्ट

Siddhant Chaturvedi's 'Ramree' SHELVED: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) 'धड़क 2' के बाद आने वाले दिनों में फिल्म 'रामरी' में नजर आने वाले थे। अब मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को बीच में ही बंद कर दिया है। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी।

Image

Image Credit: IMDb

Siddhant Chaturvedi's 'Ramree' SHELVED: सिद्धांत चतुर्वेदी धीरे-धीरे बॉलीवुड की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'धड़क 2' में देखा गया था। करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ त्रिप्ती डिमरी अहम रोल में नजर आई थीं। 'धड़क 2' के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को नेटफ्लिक्स की एक एक्शन क्रिएचर फिल्म 'रामरी' (Ramree) में देखा जाना था। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी को निर्माताओं ने बीच में ही बंद करने का फैसला ले लिया है।

बंद हुई सिद्धांत चतुर्वेदी की 'रामरी'

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धांत की 'रामरी' में 2 हीरो होने वाले थे। यह मूवी 1945 के समय में सेट की गई थी। सुनने में यह भी आ रहा था कि अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता थे। इस मूवी को लेकर एक सूत्र ने टैब्लॉइड को बताया, 'इस मूवी पर काम चलते हुए लगभग 1 साल का समय हो गया था। फिल्म के सब्जेक्ट और टाइम को देखते हुए इस प्रोजेक्ट पर काफी पैसा लगने वाला था।' फिल्म का निर्देशन करने के लिए निर्माताओं ने नेहा शर्मा को ऑनबोर्ड लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा था कि सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इस मूवी में मोहित रैना नजर आ सकते थे।

इस मूवी के बंद होने का कारण अभी पूरी तरह से सामने नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए तो इस बनने में मेकर्स का ज्यादा पैसा लगने वाला था इसलिए 'रामरी' को निर्माताओं ने बंद कर दिया है। हालांकि अभी तक सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस प्रोजेक्ट के बंद होने की पुष्टि नहीं की है और ना ही निर्माताओं की ओर से कोई बयान सामने आया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म 'गली बॉय' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में दिखाई दिए थे। इसके बाद सिद्धांत को 'गहराइयां', 'फोन भूत', 'बंटी और बबली 2' और 'खो गए हम कहां' जैसी फिल्मों में देखा गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article