वेब सीरीज

Exclusive: Killer Soup में कोंकणा सेन संग किसिंग सीन देने पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले-हम आज भी इन बातों पर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 6, 2024, 05:42 PM IST

मनोज बाजपेयी अपनी सीरीज किलर सूप को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में मनोज के साथ कोंकणा शर्मा मुख्य भूमिका में है। किलर सूप में पहली बार एक्टर ने लिपलॉक किया है। सीरीज में किसिंग सीन देने पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Manoj Bajpayee (credit pic: instagram)

Killer Soup: एक्टर मनोज बाजपेयी के लिए साल 2023 शानदार रहा। पिछले साल उनकी गुलमोहर, जोरम और सिर्फ एक बंदा काफी है जैसी शानदार फिल्में रिलीज हुई। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक्टर की अपकमिंग फिल्म किलर सूप नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मनोज के साथ कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किलर सूप को लेकर बात की। उन्होंने कहा, मेरे अंदर चैलेंजिंग रोल्स करने की भूख कभी शांत नहीं होगी। मैं दर्शकों को दिखाने के लिए नहीं करता हूं। मैं वो काम करता हूं जिसमें मुझे एक्साइटमेंट मिलता है।

एक्टर ने कहा, अभिषेक चौबे देश के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। वो अपने एक्टर्स को शेखर कपूर की तरह पूरा स्पेस देते हैं। किलर सूप में भी हमने कुछ ऐसा करने की कोशिश की है जो अभी तक नहीं हुआ। किलर सूप में मनोज और कोंकणा की जोड़ी को शानदार तरीके से दिखाया गया है।

मनोज ने पर्दे पर पहली बार किया लिपलॉक

मनोज ने पर्दे पर पहली बार लिपलॉक किया। एक्टर ने इस पर जवाब देते हुए कहा, मैंने आज तक अपनी किसी भी को- स्टार संग किसिंग सीन नहीं दिया है। हालांकि मेरी पत्नी ने सीरीज देखी है। सीरीज में जो भी सीन्स हैं वो बहुत ही ऑर्गेनिक है। हम भारत में आज भी किसिंग सीन्स के बारे में बात करते हैं जबकि दुनिया चांद पर पहुंच गई है। मैंने हमेशा की तरह इस सीरीज में भी अपना 100 प्रतिशत दिया है। इसके अलावा मेरे प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले भैयाजी बन रही हैं। मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article