इरा और नुपुर की शादी की रस्में 10 जनवरी तक चलेंगी। शादी के फंक्शन में परिवार समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हो सकते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक का नाम शामिल है। कपल 13 जनवरी को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देगा। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे।
मुंबई के बाद इरा-नुपुर की होगी उदयपुर में शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार, इरा और नुपुर 8 जनवरी को दूसरी बार शादी करेंगे। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की झलक आमिर के दामाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई है। इसके अलावा नुपुर ने उदयपुर के खूबसूरत नजारों का भी वीडियो शेयर किया है। कपल अपनी शादी को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता है। इरा और नुपुर की लवस्टोरी लॉकडाउन के समय शुरू हुई थी।
