Maidaan OTT: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'मैदान', इस प्लेटफॉर्म पर किया गया रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated May 22, 2024, 01:05 PM IST

Maidaan OTT Release Update: अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'मैदान' को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। लेकिन फिल्म को ओटीटी रिलीज के साथ एक ट्विस्ट भी है, जो शायद आपको एकदम पसंद ना आए।

Maidaan OTT Release: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'मैदान' अभी हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। अजय देवगन की इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था। अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई की। फिल्म में अजय देवगन समेत कई स्टार्स की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई है। 'मैदान' के बड़े पर्दे के बाद फैंस को अब अजय देवगन की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार था। अगर आप भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए तो अब ये 'मैदान' ओटीटी पर दस्तक देने आ रही है।

Maidaan OTT Release

Instagram

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'मैदान'

अजय देवगन और साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि की लीड रोल वाली फिल्म 'मैदान (Maidaan)' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने वाली है। अजय देवगन की इस फिल्म चुपचाप ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैदान' अब प्राइम वीडियो पर मौजूद है। लेकिन इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखने आपको 349 रुपए का रेंट देना पड़ेगा। जिसके बाद कुछ फैंस काफी निराश भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को प्राइम वीडियो के रेंटल बेसिक पर रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि ये फीस प्राइम यूजर्स को भी देनी पड़ेगी।

End of Feed