वेब सीरीज

एक्टर के बाद अब प्रोड्यूसर बने Rajkummar Rao, नेटफ्लिक्स की फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा संग करेंगे रोमांस

  • Authored by: अभय
  • Updated May 22, 2024, 01:39 PM IST

Rajkummar Rao Join Netflix Movie As Producer: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव 'श्रीकांत' के बाद अब नेटफ्लिक्स की फिल्म के साथ एक्टर का नाम जुड़ रहा है। इस फिल्म में राजकुमार राव एक्टर के साथ-साथ इस भूमिका में भी नजर आने वाले हैं।

Image

Instagram

Rajkummar Rao Join Netflix Movies As Producer: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'श्रीकांत' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। 'श्रीकांत' की कमाई के साथ-साथ राजकुमार राव की एक्टिंग की लेकर भी काफी बातें हो रही हैं। अभी हाल में अक्षय कुमार ने फिल्म 'श्रीकांत' में राजकुमार राव की एक्टिंग को शानदार बताया था। अक्षय कुमार के अलावा भी कई स्टार्स 'श्रीकांत' फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। अब इसी बीच राजकुमार राव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राजकुमार राव अब एक्टर के साथ-साथ एक भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं।

राजकुमार राव बनेंगे प्रोड्यूसर

एक्टर राजकुमार राव ने फिल्म 'श्रीकांत' से बॉक्स ऑफिस और लोगों के दिलों को जीत लिया है। राजकुमार की एक्टिंग को लेकर हर तरफ तारीफ हो रही है। इसी बीच राजकुमार राव से जुड़ी एक खबर सामने आई है। राजकुमार राव अब एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर बनने की तैयारी कर रहे हैं। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार नेटफ्लिक्स की फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आने वाले हैं, तो वहीं उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाले हैं। ये एक क्राइम कॉमेडी फिल्म होगी। लेकिन आपको बता दें कि इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

इस फिल्म में नजर आने वाले हैं राजकुमार राव

राजकुमार राव के नेटफ्लिक्स की फिल्म के साथ-साथ कई और फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं। राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव के साथ जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली है। इसके अलावा 'स्त्री 2' में भी राजकुमार राव लीड रोल निभाने वाले हैं। इसके अलावा भी राजकुमार का नाम कई और भी फिल्मों के साथ जुड़ रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article