‘महायोद्धा राम इन 3D’: दिवाली से पहले आएगा प्रभु श्रीराम का एनिमेटेड अवतार, जबरदस्त विजुअल्स और एंटरटेन्मेंट से भरपूर फिल्म

Mahayoddha Rama in 3D: फिल्म में वॉयस आर्टिस्ट्स का चयन बेहद दिलचस्प है। कुणाल कपूर ने श्रीराम को, जिम्मी शेरगिल ने लक्ष्मण को और मौनी रॉय ने माता सीता को आवाज़ दी है। फिल्म ‘महायोद्धा राम इन 3D’, 17 अक्टूबर को दिवाली से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Mahayoddha Rama in 3D: भारत में रामायण की कथा हर घर में सुनी-सुनाई जाती है। इस पौराणिक गाथा पर न जाने कितनी भाषाओं में फिल्में और टीवी शोज़ बन चुके हैं, फिर भी हर बार इसे देखना एक नया अनुभव देता है। अब इसी कहानी को एक नए और तकनीकी अंदाज़ में बड़े पर्दे पर लाने जा रही है कॉन्टिलो पिक्चर्स और इल्यूजन रियलिटी स्टूडियोज़ की एनिमेटेड फिल्म ‘महायोद्धा राम इन 3D’, जो 17 अक्टूबर को दिवाली से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने किया है, जबकि निर्माता हैं अभिमन्यु सिंह और रूपाली सिंह।

Mahayoddha Rama in 3D

Image Source: Book my Show

कहानी

रामायण की मूल कथा तो सभी जानते हैं, लेकिन इस फिल्म की खासियत है इसका नया विजुअल ट्रीटमेंट। कहानी की शुरुआत रावण की तपस्या और वरदान से होती है, जिसके बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का जन्म होता है। फिल्म में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के बचपन से लेकर वनवास और रावण वध तक के प्रसंग दिखाए गए हैं। फिल्म के कई सीन्स—जैसे ताड़का वध, सीता स्वयंवर और लंका दहन—3D तकनीक के जरिए इस तरह दिखाए गए हैं कि दर्शक खुद को उस युग में मौजूद महसूस करते हैं। हर फ्रेम में सिचुएशनल ह्यूमर का हल्का स्पर्श दिया गया है, जिससे यह धार्मिक फिल्म होते हुए भी मनोरंजक बन जाती है। भाषा भी आसान रखी गई है और आधुनिक शब्दों का इस्तेमाल कहानी की लय को और आकर्षक बनाता है।

End of Feed