वेब सीरीज

Kantara Chapter 1 OTT release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म, इस दिन होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

Kantara Chapter 1 OTT release: साउथ इंडस्ट्री के एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) भले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

Image

Pic Credit: X

Kantara Chapter 1 OTT release: साउथ इंडस्ट्री के एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। यह फिल्म 2 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। निर्माताओं को भी उम्मीद नहीं थी कि ये मूवी पहले दिन इतनी तगड़ी कमाई करने में सफल रहेगी। ऑडियंस की बड़ी भीड़ अभी भी इस मूवी को सिनेमाघरों का रुख कर रही है। दर्शक अब इस मूवी के ऑनलाइन स्ट्रीम ऑनलाइन होने का इंतजार है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी को मेकर्स कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।

इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'कंतारा चैप्टर 1'

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार 'कंतारा चैप्टर 1' अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। कथित तौर पर यह डील 125 करोड़ रुपये में हुई है। दिलचस्प बात यह है कि ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहला स्थान अभी भी यश की 'केजीएफ 2' का है।

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) साल 2022 की हिट फिल्म 'कंतारा' का प्रीक्वल है। यह फिल्म बूटा कोला अनुष्ठान की जड़ों को दर्शाती है। निर्माताओं ने इस मूवी को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित कई भाषाओं में ऑनलाइन स्ट्रीम होने की उम्मीद है। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार 'कंतारा चैप्टर 1' का ओटीटी डेब्यू 30 अक्टूबर, 2025 के आसपास होने की संभावना है। सिनेमाघरों और ओटीटी रिलीज के बीच चार हफ्ते का गैप रखा जाता है।

'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित है। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के अलावा इस मूवी में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया भी हैं। इसका निर्माण विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article